Adityapur News: देशभक्ति में एनआईटी डीएवी अव्वल, कस्तूरबा दूसरे स्थान पर रहा
Adityapur News: भारत संस्कार के तत्वावधान में आदित्यपुर भाटिया बस्ती में सामूहिक देशभक्ति प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें प्रथम स्थान डीएवी (एनआईटी), द्वितीय स्थान कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय और तृतीय स्थान जुस्को स्कूल को मिला। समारोह की अध्यक्षता विनोद वार्ष्णेय ने की और कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।
Adityapur News: ग़म्हरिया।भारत संस्कार के तत्वावधान में शिक्षा सप्ताह के अन्तर्गत आदित्यपुर भाटिया बस्ती में सामूहिक देशभक्ति प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह तथा विशिष्ठ अतिथियों में एस के ठाकुर, रामचंद्र पासवान, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाध्यापिका श्रीमती संध्या प्रधान, प्रधानमंत्री जन औषधि के अजित सिंह, भारत संस्कार के महासचिव सह वार्ड पार्षद डॉ नथुनी सिंह, डी के सिंह,एम एन सिंह, उपेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। देशभक्ति कार्यक्रम में प्रथम स्थान डीएवी (एनआईटी), द्वितीय स्थान कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय एवं तृतीय स्थान जुस्को स्कूल साऊथ पार्क और सोनुआ प्रखंड पश्चिम सिंहभूम को मिला।
समारोह की अध्यक्षता भारत संस्कार के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय एवं संचालन उपाध्यक्ष एस डी प्रसाद और धन्यवाद ज्ञापन महासचिव डॉक्टर नथुनी सिंह ने किया। समारोह को सफल बनाने में संस्कार प्ले स्कूल की प्राचार्य श्रीमती उर्वशी मेहता, शिक्षक शिक्षिकाओं आदि का सहयोग रहा।


