ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरगम्हरिया में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गम्हरिया में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर के सरना टोला में शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने 28 वर्षीय रूबी प्रधान का शव उसके कमरे में फंदे से लटका बरामद किया। पुलिस शव को...

गम्हरिया में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरWed, 29 Jul 2020 03:32 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर के सरना टोला में शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने 28 वर्षीय रूबी प्रधान का शव उसके कमरे में फंदे से लटका बरामद किया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज छानबीन कर रही है।

पति गया था ड्यूटी : महिला का पति घनश्याम प्रधान सोमवार रात नाइट शिफ्ट ड्यूटी गया था। घर में पत्नी रूबी प्रधान और उसकी तीन वर्षीय पुत्री अनुष्का प्रधान थी। देर रात लाइन कट जाने के बाद उसकी पुत्री की नींद खुली तो पास में अपनी मां को नहीं पाकर उसे खोजने लगी। अंधेरे में मां को कहीं नहीं पाकर वह रोने लगी। बच्ची के रोने की आवाज़ सुन पड़ोस के लोग वहां जुटे और दरवाजा खोल मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में उसकी मां को ढूंढने लगे।

पंखे में लगे फंदे से झूल रही थी महिला :

पड़ोसियों ने खोजबीन के दौरान महिला को अपने ही घर में पंखे के सहारे फंदे से झूलते पाया। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा महिला के पति समेत गम्हरिया पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पति ने बताया संदिग्ध

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक का पति भी अपने घर पहुंचा। पति ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं था। ऐसे में अचानक पत्नी द्वारा आत्महत्या किये जाने की बात उसे रास नहीं आ रही। उसके पति ने मामले को संदिग्ध बताया। फिलहाल, पुलिस अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें