रणबीर कपूर अब महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज के होंगे ब्रांड एंबेसडर

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share

जमशेदपुर के अलकोर में महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज ने डीलर्स मीट आयोजित किया। कंपनी ने सोया चंक्स लॉन्च किया और अपने फूड पोर्टफोलियो का विस्तार किया। कार्यक्रम में झारखंड के डीलर्स और ट्रेड पार्टनर्स शामिल हुए। कंपनी ने 2026-27 वित्तीय वर्ष के लिए 25% वृद्धि का लक्ष्य रखा है।

रणबीर कपूर अब महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज के होंगे ब्रांड एंबेसडर

जमशेदपुर। जमशेदपुर के अलकोर में शुक्रवार को महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज का डीलर्स मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कंपनी के प्रमुख ब्रांड सलोनी (सरसों तेल व सोया बड़ी) और स्टेफिट (रिफाइंड तेल) के बारे में बताया गया। डीलर मीट में कंपनी ने अपने फूड पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए सोया चंक्स भी लॉन्च किया। कार्यक्रम में झारखंड समेत आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में डीलर्स और ट्रेड पार्टनर्स शामिल हुए। इस दौरान कंपनी ने अपने भविष्य की रणनीति भी साझा की। इसके तहत टीवी, डिजिटल और रिटेल स्तर पर बड़े पैमाने पर मार्केटिंग व ब्रांडिंग अभियान चलाने की योजना है।

जिससे ब्रांड की पहुंच और पहचान को और मजबूत किया जा सके। कार्यक्रम में नेशनल सेल्स मैनेजर दिनेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कंपनी की बढ़ती उत्पादन क्षमता और मजबूत होते डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पर जोर दिया। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 25 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा है। इसे ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी बाजारों में विस्तार तथा पार्टनर्स के साथ बेहतर तालमेल के जरिए हासिल करने की योजना है। प्रबंध निदेशक दिनेश राठौड़ ने कहा कि झारखंड कंपनी के लिए तेजी से विकसित होता महत्वपूर्ण बाजार है। वहीं, निदेशक महेश राठौड़ ने कहा कि सोया चंक्स की लॉन्चिंग से कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी। मौके पर कैटेगरी हेड आदित्य राठौर, कंपनी के अधिकारी और सीएनएफ आदि की मौजूदगी रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।