ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरदीपावली की देर रात तक मां काली के पंडालों का हुआ उद्घाटन

दीपावली की देर रात तक मां काली के पंडालों का हुआ उद्घाटन

आदित्यपुर। आदित्यपुर के कृष्णापुर वर्गीडीह में आयोजित काली पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम सांसद विद्युत वरण महतो ने...

दीपावली की देर रात तक मां काली के पंडालों का हुआ उद्घाटन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरMon, 13 Nov 2023 05:01 PM
ऐप पर पढ़ें

आदित्यपुर। आदित्यपुर के कृष्णापुर वर्गीडीह में आयोजित काली पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम सांसद विद्युत वरण महतो ने किया। बता दें की यहां किशोर स्पोर्टिंग क्लब कृष्णापुर द्वारा 1958 से पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस काली पूजा पंडाल के संरक्षक सांसद विद्युत वरण महतो है। उन्होंने बताया कि उनके गांव कृष्णापुर में 1958 से उनके गांव के पूर्वजों द्वारा किया जा रहा है। जिसमें गाँव के दिवंगत मधु सूदन महतो, मुरली महतो, कडपा सरदार के द्वारा, प्रकाश महतो, पद्मलोचन महतो, वृंदावन महतो, हरिपदो महतो, किश्तो पदों महतो, लालमोहन महतो, बकुल महतो, गोकुल महतो, भुवन सतपथी, शिव शंकर महतो, सुधाकर महतो, आदि शामिल हैं। वर्तमान में इस पूजा में तुषार कांति महतो, षाड़ंगी प्रधान, समीर महतो, पिंटू सिंह, असीत महतो, सुशील महतो, विनय महतो, बबलू महतो सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने बताया कि यहां इस वर्ष के 14 नवंबर को महाभोग का वितरण होगा। माता का जागरण 15 नवंबर को, 16 नवंबर को झुमुर कलाकार संतोष महतो और उर्मिला महंता का झुमुर होगा। 17 नवंबर को कोलकाता के कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें