ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरविधि-विधान से पूजे गए भगवान चित्रगुप्त

विधि-विधान से पूजे गए भगवान चित्रगुप्त

कायस्थ्य समाज के द्वारा आदित्यपुर में कई स्थानों पर चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया...

विधि-विधान से पूजे गए भगवान चित्रगुप्त
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरSat, 10 Nov 2018 04:55 PM
ऐप पर पढ़ें

कायस्थ्य समाज के द्वारा आदित्यपुर में कई स्थानों पर चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कायस्थ्य समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा की तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आदित्यपुर शिवमंदिर के पास चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान इंद्रदेव प्रसाद आदि उपस्थित थे। दूसरी ओर आरआइटी थाना मैदान में कायस्थ्य समाज के द्वारा चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया। इसमें मेयर विनोद श्रीवास्तव, समाजसेवी एके श्रीवास्तव, नीतेश राज,  भाजपा नेता सुनील श्रीवास्तव आदि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा किया गया। वहीं, शाम में महाभोग का आयोजन किया गया। इसमें समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। आदित्यपुर के एलआईजी में अनुराग श्रीवास्तव द्वारा चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया। वहीं, शाम में महाप्रसाद का आयोजन किया गया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें