ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरमोबाईल टावर लगाने का स्थानीय लोगो ने किया विरोध

मोबाईल टावर लगाने का स्थानीय लोगो ने किया विरोध

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 23 स्थित जीआर कॉलोनी में सोनू सिंह नामक व्यक्ति के आवास के उपर मोबाईल का टावर लगाने का स्थानीय लोगो ने पार्षद जूली महतो के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन...

मोबाईल टावर लगाने का स्थानीय लोगो ने किया विरोध
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरMon, 25 Feb 2019 02:26 AM
ऐप पर पढ़ें

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 23 स्थित जीआर कॉलोनी में सोनू सिंह नामक व्यक्ति के आवास के उपर मोबाईल का टावर लगाने का स्थानीय लोगो ने पार्षद जूली महतो के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगो का कहना है कि घनी आबादी के बीच टावर लगाया जा रहा है। वहीं जहां टावर लग रहा है वह जगह सोनू सिंह नामक व्यक्ति कि है। यहां व्यवसायिक काम होता है। स्थानीय लोगो ने कहा कि मामले की शिकायत के बाद भी यहां टावर निर्माण करा रहे कर्मचारी कॉलोनी के लोगो को चेतावनी दे रहे है। स्थानीय लोगो ने इसकी लिखित शिकायत सोमवार को आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में करेंगे वहीं इसकी जांच की मांग करेंगे। इस दौरान माला देवी, संजय शर्मा, अवधेश सिंह, सुमन शर्मा, गोमिया देवी, संजू, कल्पना, डॉली, फुलमणी, कुंती देवी, मीनू झा, शिबु मंडल, बसंती देवी, कृष्णा देवी आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें