ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरसविता महतो की उपस्थिती में झामुमो पंचायत कमेटी का हुआ पुर्नगठन

सविता महतो की उपस्थिती में झामुमो पंचायत कमेटी का हुआ पुर्नगठन

झामुमो केन्द्रीय उपाध्यक्ष सविता महतो की मौजुदगी में झामुमो चांडिल प्रखंड के उरमाल पंचायत, झाबरी पंचायत एवं चावलीबासा पंचायत कमेटी का पुर्नगठन किया...

सविता महतो की उपस्थिती में झामुमो पंचायत कमेटी का हुआ पुर्नगठन
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरWed, 14 Nov 2018 04:31 PM
ऐप पर पढ़ें

झामुमो केन्द्रीय उपाध्यक्ष सविता महतो की मौजुदगी में झामुमो चांडिल प्रखंड के उरमाल पंचायत, झाबरी पंचायत एवं चावलीबासा पंचायत कमेटी का पुर्नगठन किया गया। इसमें अनिल चंद्र महतो को उरमाल पंचायत का अध्यक्ष, सोमचांद मांझी को सचिव, बुधेश्वर महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अजीत सिंह मुंडा को झाबरी पंचायत अध्यक्ष, रविन्द्र सिंह मुंडा को सचिव, सेन लोहरा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। समर भुइंया को चावलीबासा पंचायत के अध्यक्ष, अर्जुन मुंडा को उपाध्यक्ष, सुरेश चंद्र मांझी को सचिव एवं महेन्द्र सिंह मुंडा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर सविता महतो ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड में आदिवासी एवं मुलवासी के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इस मौके पर जिला सचिव सुखराम हेम्ब्रम, काबलू महतो,दु:खू सिंह मुंडा, मोहन कर्मकार, कृष्णा महतो आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें