झामुमो जिला कमेटी ने फूंका सांसद निशिकांत दुबे का पुतला
झामुमो जिला कमेटी के नेतृत्व में निशिकांत दुबे का पुतला फूंका गया। उषा मोड़ पर जिलाध्यक्ष शुभेंदु महतो की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सीएनटी एसपीटी एक्ट और आदिवासियों के खिलाफ दिये बयान पर...
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरTue, 20 Aug 2019 09:01 PM
ऐप पर पढ़ें
झामुमो जिला कमेटी के नेतृत्व में निशिकांत दुबे का पुतला फूंका गया। उषा मोड़ पर जिलाध्यक्ष शुभेंदु महतो की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सीएनटी एसपीटी एक्ट और आदिवासियों के खिलाफ दिये बयान पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की गयी। झामुमो के कार्यकर्ताओं ने दुबे के खिलाफ प्रदर्शन किया। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और रघुवर दास मुर्दाबाद के नारे लगाये गये। इस दौरान कृष्णा बास्के, राजेश भगत, राम दास टुडू, दीपक मंडल, राम हांसदा, महेश्वर महतो, गोरा दा, शंकर मुखी, वीरेंद्र प्रधान, अमृत महतो आदि मौजूद थे।