Adityapur News: नए कार्यपालक अभियंता का अभिनंदन
Adityapur News: आदित्यपुर में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने नए कार्यपालक अभियंता प्राणचंद्र दास का अभिनंदन किया। सभा में संघ के प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया। साथ ही, पुलिस ने पैदल गश्त बढ़ाई है, जिससे अपराध की स्थिति में सुधार हो रहा है। यह गश्त जनता के साथ संवाद स्थापित करने में मदद कर रही है।

Adityapur News: आदित्यपुर। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिपाठी) ने पीएचईडी के यांत्रिक प्रमंडल जमशेदपुर के नए कार्यपालक अभियंता (ईई) प्राणचंद्र दास का अभिनंदन किया। उन्होंने निवर्तमान ईई सुनीता कुमारी सावंत से 10 जुलाई प्रभार ग्रहण किया गया था। उक्त अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा, अजीत सिंह, अजय महापात्र, स्नेहा महतो, पंकज कुमार सिंह, विजय महतो आदि कर्मचारी उपस्थित थे। एसपी मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर पैदल गश्त पर अधिक ध्यान दे रही है। आदित्यपुर व आरआइटी थाने की पुलिस पैदल गश्त कर जनता से सीधे संवाद कर रही है। साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुन रही है। जहां तक पुलिस वाहन नहीं पहुंच सकती।
वहां जाकर पैदल गश्त किया जा रहा है। पैदल चल रहे पुलिसकर्मियों को देख अपराधकर्मी व असामाजिक तत्व सहम जा रहे हैं। पुलिसकर्मियों का फिटनेस भी बढ़ रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


