ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरझामुमो की कोल्हान में झारखंड संघर्ष यात्रा 26 से

झामुमो की कोल्हान में झारखंड संघर्ष यात्रा 26 से

चौका के दिरलंग में झामुमो का ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय उपाध्यक्ष सविता महतो उपस्थित...

झामुमो की कोल्हान में झारखंड संघर्ष यात्रा 26 से
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरSat, 22 Sep 2018 01:58 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 26 सितंबर से 2 अक्तूबर तक कोल्हान में झारखंड संघर्ष यात्रा करेंगे। इसका शुभारंभ 26 सितंबर को चांडिल अनुमंडल के नागासेरेंग से होगा, जहां झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा सोरेन का स्वागत किया जायेगा। यह निर्णय चौका के दिरलंग में झामुमो की ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों की हुई बैठक में लिया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय उपाध्यक्ष सविता महतो उपस्थित थीं।

सविता महतो ने दैनिक हिन्दुस्तान में छपी खबर चौका पीएचसी का हाल बेहाल पर कहा कि इससे साफ पता चलता है कि भाजपा सरकार में जनता को बुनियादी सुविधाएं भी नसीब नहीं हो रही हैं। ईचागढ़ विधानसभा में स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से चरमरा गई है। इस मौके पर झामुमो नेता सुखराम हेम्ब्रम, केंद्रीय सदस्य तरुण डे, पप्पू वर्मा, अनिल सिन्हा, विश्वनाथ मंडल, प्रयाग महतो, कृष्णा महतो,हरिदास महतो आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें