Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsJharkhand Revenue Officials Demand Action Against Assault by Political Leader
राजस्व उप निरीक्षक से दुर्व्यवहार मामले में संघ ने उपायुक्त और एसपी से मिल कारवाई की मांग की

राजस्व उप निरीक्षक से दुर्व्यवहार मामले में संघ ने उपायुक्त और एसपी से मिल कारवाई की मांग की

संक्षेप: आदित्यपुर के राजस्व उप निरीक्षक संघ ने उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपा है जिसमें एक पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार की जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। 10 नवंबर को राजस्व उप निरीक्षक राकेश कुमार आदित्यदेव के साथ आजसू नेता महेश्वर महतो द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की गई। संघ ने सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Thu, 13 Nov 2025 01:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

आदित्यपुर।झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ, सरायकेला-खरसावां इकाई ने उपायुक्त से लिखित शिकायत कर अपने एक पदाधिकारी के साथ हुए दुर्व्यवहार की जांच और कार्रवाई की मांग की है।संघ के जिला मंत्री सुनील महतो और जिला अध्यक्ष राजेश्वर पंडित ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि 10 नवंबर की शाम करीब 5 बजे अंचल कार्यालय गम्हरिया में पदस्थापित राजस्व उप निरीक्षक राकेश कुमार आदित्यदेव के साथ आजसू नेता सह पूर्व पार्षद महेश्वर महतो द्वारा कार्यालय परिसर में गाली-गलौज और मारपीट की गई। इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।संघ

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ने कहा है कि इस घटना से पूरे जिले के राजस्व उप निरीक्षकों में भय और आक्रोश व्याप्त है। कार्यालय परिसर में इस तरह की घटनाएं निंदनीय हैं और इससे सरकारी कार्यों पर असर पड़ता है।संघ पदाधिकारियों ने उपायुक्त से मांग की है कि आरोपित व्यक्ति पर तत्काल कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।पत्र में यह भी कहा गया है कि विभागीय अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन भयमुक्त वातावरण में कर सकें, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएं।