झामुमो महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनीं सुशीला का अभिनंदन
फोटो: महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुशीला तांती का अभिनंदन करते झामुमो के लोग आदित्यपुर। झामुमो

आदित्यपुर। झामुमो महिला मोर्चा जिला ईकाई का अध्यक्ष सुशीला तांती को मनोनीत किया गया है। शनिवार को केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय द्वारा जिले की विभिन्न इकाईयों की घोषणा की गयी। महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद रविवार शाम इमली चौक स्थित झामुमो कार्यालय में उनका अभिनंदन किया गया। अभिनदंन समारोह में सुशीला ने कहा कि संगठन ने जो उनपर भरोसा व्यक्त किया है उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। जिले भर की मंईयां को झामुमो से जोड़ने का प्रयास करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुगलु सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन ने की। मौके पर सोनमणि लोहार, सचिव वैजयंती बारी, बेला दुराई, अनीता कराई, बेबी हाइबुरु, कल्पना महतो, मुन्नी टीयू, अभी मुखी, जिला कोषाध्यक्ष डोनाल्ड मंडल, विष्णु बाउरी, विजय पॉल, गुरमीत सिंह, विकास तिवारी आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




