Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsJharkhand Mukti Morcha Announces Supported Candidates for Municipal Elections in Gomharia
झामुमो ने जिले के तीनों नगर निकायों में की प्रत्याशियों की घोषणा, डब्बा सोरेन होंगे आदित्यपुर नगर निगम मेयर के प्रत्याशी

झामुमो ने जिले के तीनों नगर निकायों में की प्रत्याशियों की घोषणा, डब्बा सोरेन होंगे आदित्यपुर नगर निगम मेयर के प्रत्याशी

संक्षेप:

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने नगर निकाय चुनाव से पहले गम्हरिया में मेयर और अध्यक्ष पद के लिए समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने आदित्यपुर, सरायकेला और कपाली के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। सभी वार्डों के प्रत्याशियों की भी जानकारी दी गई।

Jan 19, 2026 02:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

ग़म्हरिया। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना से पूर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जिले के तीन क्षेत्रों के लिए मेयर और अध्यक्ष पद के समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही सभी वार्डों में भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। रविवार को गम्हरिया स्थित झामुमो कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने सरायकेला। कपाली एवं आदित्यपुर के तीनों निकायों के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा की। इस दौरान आदित्यपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए भुगलु सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन। सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए हरि लोहार एवं कपाली नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए सरवर आलम के नामों की घोषणा की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस अवसर पर तीनों संभावित प्रत्याशियों को माला पहनाकर स्वागत करते हुए चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आग्रह किया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी नामों पर संगठन स्तर पर विचार- विमर्श और सहमति के बाद निर्णय लिया गया है। केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य गणेश चौधरी ने कहा कि झामुमो का प्रयास वार्ड से लेकर मेयर पद तक जीत सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में झामुमो का सिम्बोल नहीं होगा, किंतु पार्टी स्तर पर सभी मतदाता एवं कार्यकर्ता प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करेंगे। केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य गणेश महाली ने कहा कि नगर निकायों के विकास के लिए झामुमो प्रत्याशी की जीत जरूरी है। इससे जनहित से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में प्राथमिकता मिलेगी। राज्य में झामुमो की सरकार से विकास कार्यों को गति प्रदान होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में झामुमो के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य गणेश चौधरी, सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, जिला संगठन सचिव अमृत महतो, जिला सचिव वैद्यनाथ टुडू, सरायकेला नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, धर्मु गोप, कृष्णा महतो सहित काफी संख्या में झामुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। आदित्यपुर नगर निगम के वार्डों के प्रत्याशी वार्ड- 1 बनमाली दास, 2 फुलकी महतो, 3 बंकिम चौधरी, 4 सिद्धनाथ सिंह, 5 संध्या देवी, 6 शंकर मुखी, 7 कविता दास, 8 अनीता देवी, 9 दुर्गा चरण बेसरा, 10 सविता सिंह सरदार, 11 संजय बेहरा, 12 केदार दास, 13 सुशीला तांती, 14 विद्युत लता दास, 15 उमेश प्रामाणिक, 16 सचिन महतो, 17 नीतू शर्मा, 18 ललित सरकार, 19 अंकित सरकार, 20 पार्वती देवी, 21 राखीमन हसन, 22 ,,,,,,,,, , 23 जूली महतो, 24 अभी मुखी, 25 विक्की प्रधान, 26 पूजा साहू, 27 रिंकी करूवा, 28 अनीता केराई, 29 अर्चना कुमारी, 30 विष्णु बावरी, 31 हेमलता देवी, 32 ज्ञानवी देवी, 33 बेला दोराई, 34 अंजना सिंह एवं 35 से मुन्नी तिउ को प्रत्याशी बनाया गया है। सरायकेला नगर पंचायत सरायकेला नगर पंचायत से वार्ड एक उमेश भोल, वार्ड 2 संतोष प्रजापति, 3 माधुरी पति, 4 जिमी तिउ, 5 गौतम नायक, 6 बबीता कामिला, 7 वंदना सिंह, 8 राकेश रंजन पति, 9 शंभू आचार्य, 10 आशीष सरदार और 11 से नेहा सतपति को प्रत्याशी बनाया गया है। कपाली नगर परिषद कपाली नगर परिषद से वार्ड एक चांदनी खातून, दो अब्दुल अंसारी, 3 नाजिया परवीन, चार निकहत परवीन, 5 नुसरत जहां, 6 मोहम्मद नदीम, 7 आफरीन शेख, आठ तरन्नुम खातून, 9 मोहम्मद अमीन, 10 फरीदा बेगम, 11 अजहर परवीन, 12 बबलू महतो, 13 मोहम्मद जब्बार, 14 नौशाद खान, 15 सैयद सलाउद्दीन, 16 अजमेरी खातून, 17 संतोष कुमार महतो, 18 सरवन सिंह, 19 राजू मांझी, 20 अब्दुल कलाम और 21 से हिकीम टुडू को प्रत्याशी बनाया गया है।