झारखंड अलग राज्य आंदोलन का मकसद अधूरा : कृष्णा मार्डी

Apr 07, 2026 02:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share

गम्हरिया में टायो गेट स्थित संथाल सरना उमूल में झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। पूर्व सांसद प्रतिनिधि भोजोहरि मार्डी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृष्णा मार्डी ने आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने झारखंड की वर्तमान स्थिति पर चिंता प्रकट की और विकास के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

झारखंड अलग राज्य आंदोलन का मकसद अधूरा : कृष्णा मार्डी

गम्हरिया। टायो गेट स्थित संथाल सरना उमूल में झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व सांसद प्रतिनिधि भोजोहरि मार्डी ने की। समाजसेवी राम सोय सोरेन के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी ने आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आंदोलनकारी प्रधान मार्डी, मनसा राम मुर्मू, भीम हांसदा एवं भोजोहरि मार्डी ने अपने अनुभव साझा करते हुए आंदोलन के संघर्ष और उपलब्धियों से अवगत कराया। पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी ने झारखंड की वर्तमान स्थिति पर चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य तो हुआ, किंतु उसका सही मकसद पूर्ण नहीं हो पाया।

अलग राज्य के आंदोलन में शामिल होने वाले आंदोलनकारियों एवं उनके परिजनों को अभी तक सही सम्मान नहीं मिल पाया। उन्होंने संपूर्ण झारखंड के विकास और अधिकारों के लिए एकजुट होकर आगे भी संघर्ष करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नायके पाइतो सोरेन, मुखिया मोहन बास्के, जोगेंद्र मार्डी, देव मार्डी समेत बड़ी संख्या में आंदोलनकारी एवं स्वशासन व्यवस्था से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।