ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरजैक बोर्ड : चांडिल की रिया ने झारखंड में लहराया परचम-VIDEO

जैक बोर्ड : चांडिल की रिया ने झारखंड में लहराया परचम-VIDEO

नौरंगराय सूर्या देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्रा रिया दंडपात मैट्रिक परीक्षा में 96.6 प्रतिशत यानी 483 अंक हासिल कर कोल्हान टॉपर बनी। रिया झारखंड में पांचवें नबंर पर है। रिया दंडपात का लक्ष्य...

जैक बोर्ड : चांडिल की रिया ने झारखंड में लहराया परचम-VIDEO
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरWed, 13 Jun 2018 05:23 PM
ऐप पर पढ़ें

नौरंगराय सूर्या देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्रा रिया दंडपात मैट्रिक परीक्षा में 96.6 प्रतिशत यानी 483 अंक हासिल कर कोल्हान टॉपर बनी। रिया झारखंड में पांचवें नबंर पर है। रिया दंडपात का लक्ष्य शिक्षक बनने का है। रिया के पिता श्रीकांत दंडपात की चांडिल स्टेशन मोड़ पर भूसी की दुकान है और माता दुर्गा दंडपात गृहणी हैं। रिया अपने परिवार की इकलौती बेटी है। उसका छोटा भाई राजीव दंडपात आठवीं कक्षा का छात्र है। रिया के कोल्हान के टॉपर बनने पर घर में खुशी का माहौल है।

रिया के आदर्श हैं स्वामी विवेकानंद : स्वामी विवेकानंद रिया दंडपात के आदर्श हैं, वह उनके आदर्शों को अपनाना चाहती है। रिया दंडपात स्कूल में हर कक्षा की परीक्षा में प्रथम स्थान पर रही है। रिया की हॉबी कहानी किताब पढ़ने की है। रिया बताती है कि वह स्कूल और ट्यूशन के बाद घर में प्रतिदिन तीन से चार घंटे पढ़ाई करती है। रिया का कहना है कि उसे पूरी उम्मीद थी कि मैट्रिक की परीक्षा में अच्छे अंक आएंगे। रिया का कहना है कि कितनी भी मुसीबत आये, लेकिन लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने से ही सफलता मिलती है। उसने अपनी सफलता में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान बताया। मैट्रिक परीक्षा में नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की कोल्हान टापर रिया दंडपात ने परीक्षा में 96.6 प्रतिशत अंक लाकर इतिहास रचने का काम किया है। इसके पहले मैट्रिक परीक्षा में स्कूल के गीत कुमार 92 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बना था।

परिवार का किया नाम रौशन : रिया दंडपात के माता-पिता ने कहा कि उनकी बेटी बचपन से ही मेधावी रही है। उसने कोल्हान टॉपर बनकर पूरे परिवार व चांडिल का मान बढ़ाया है। इधर, स्कूल के शिक्षक सुब्रतो चटर्जी ने कहा कि रिया ने स्कूल का मान बढ़ाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें