महिलाओं की भूमिका विषय पर परिचर्चा

Mar 09, 2026 01:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share

आदित्यपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सालडीह बस्ती, आदित्यपुर स्थित सामुदायिक हॉल में समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका विषय पर परिचर्चा

महिलाओं की भूमिका विषय पर परिचर्चा

आदित्यपुर, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सालडीह बस्ती, आदित्यपुर स्थित सामुदायिक हॉल में समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की अंजना भारती, पूर्व पार्षद नील पद्मा विश्वास, सोनामनी लोहार, बैजयन्ती बारी, अर्का जैन यूनिवर्सिटी की डॉ. रूपा सरकार, भोक्तु महतो, दैतारी मुखी, शुरूपद प्रधान और प्रशांत कुमार अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उपस्थित वक्ताओं ने आज के समाज व्यवस्था के विकास में महिलाओं की भूमिका को लेकर विचार रखे। सभा का संचालन सुमिता लेयांगी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचमी कर्मकार, मीरा कर्मकार, किरण सिंह, प्रमिला भगत, सीता गोप, रीना सरदार आदि का योगदान सराहनीय रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।