Adityapur News: आदित्यपुर में शान से लहराया तिरंगा, धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
Adityapur News: आदित्यपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। एमडी एसएन ठाकुर, इंदर अग्रवाल और प्रेम रंजन जैसे अधिकारियों ने समारोह में भाग लिया। इसरो कार्यालय में भी ध्वजारोहण हुआ, जहां संगठन के सदस्य राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लेने के लिए एकत्रित हुए।
Adityapur News: आदित्यपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आदित्यपुर में विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में शान से तिरंगा लहराया गया। जगह-जगह ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए गए।ऑटो क्लस्टर परिसर में एमडी एसएन ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। वहीं स्मॉल इंडस्ट्रियल एसोसियेशन (एसिया) की ओर से एसिया भवन परिसर में अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह
जियाडा क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने ध्वजारोहण किया। मौके पर उपनिदेशक दिनेश रंजन समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। आदित्यपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह तथा आरआईटी थाना में थाना प्रभारी रविकांत परासर ने ध्वजारोहण किया।इसके अलावा स्वर्णरेखा परियोजना भवन समेत विभिन्न सरकारी, औद्योगिक और सामाजिक संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सभी स्थानों पर लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।
इसरो कार्यालय में भी हुआ ध्वजारोहण
उद्यमी संगठन इसरो की ओर से हिमालया स्थित संगठन के कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। संगठन के अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर महासचिव संदीप मिश्रा, मनोज कुमार, विनय सिंह, सौरभ चौधरी समेत अन्य सदस्य मौजूद थे। समारोह के दौरान देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।


