चांडिल : खेल मैदान व स्टूडियो का शुभारंभ

Mar 01, 2026 02:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

एनएसके स्कूल चांडिल में शनिवार को नवनिर्मित खेल मैदान और डांस स्टूडियो का उद्घाटन नौरंगराय सूर्यादेवी ट्रस्ट के ट्रस्टियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। विनोद खेतान ने कहा कि ये सुविधाएं छात्रों के विकास में महत्वपूर्ण हैं।

चांडिल : खेल मैदान व स्टूडियो का शुभारंभ

चांडिल, संवाददाता। एनएसके स्कूल चांडिल परिसर में शनिवार को नवनिर्मित खेल मैदान एवं डांस स्टूडियो का नौरंगराय सूर्यादेवी ट्रस्ट के ट्रस्टियों द्वारा पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया। इस मौके पर विनोद खेतान, पीयूष खेतान, सुरेंद्र खेतान, चंद्रकला खेतान, कणिका खेतान, उमा खेतान, दीप्ति खेतान एवं वंदना कनोरिया मौजूद थे। मौके पर नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। विनोद खेतान ने कहा कि खेल मैदान एवं डांस स्टूडियो जैसी आधुनिक सुविधाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।