वार्ड संख्या 35 में ह्यूमपाइप सह पेबर्स ब्लॉक पथ निर्माण योजना का शिलान्यास

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share

आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने वार्ड संख्या 35 में 300 मिमी डायमीटर ह्यूमपाइप ड्रेन और पेबर्स ब्लॉक पथ निर्माण योजना का शिलान्यास किया। यह योजना जल निकासी व्यवस्था में सुधार और सुगम रास्ता प्रदान करने के लिए है, जिसकी लागत लगभग 10.16 लाख रुपये है।

वार्ड संख्या 35 में ह्यूमपाइप सह पेबर्स ब्लॉक पथ निर्माण योजना का शिलान्यास

आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 35 सिटी टाउनशिप के पास 300 मिमी डायमीटर ह्यूमपाइप ड्रेन सह पेबर्स ब्लॉक पथ निर्माण योजना का शिलान्यास नगर निगम के मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह तथा स्थानीय पार्षद संगीता सामड के द्वारा शिलापट्ट का अनावरण कर तथा नारियल फोड़कर किया गया। जल निकासी व्यवस्था में सुधार और सुगम रास्ता की सुविधा देने के उद्देश्य से इस योजना को धरातल पर लाने की पहल की गई है। इसका निर्माण कार्य निराला कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है। जिसका कुल लागत लगभग 10.16 लाख रुपये है। मौके पर रितेश पांडे, बिट्टू पड़िया, मार्शल गोप, लालबाबू सरदार समेंत कई लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।