ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरकुकडू में उपायुक्त ने मानकी-मुंडा, ग्राम प्रधान एवं मुखियों संग की बैठक

कुकडू में उपायुक्त ने मानकी-मुंडा, ग्राम प्रधान एवं मुखियों संग की बैठक

उपायुक्त ए दोड्डे ने शुक्रवार को कुकडू प्रखंड कार्यालय में मानकी-मुंडा, मुखिया एवं ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने समस्या की ली...

कुकडू में उपायुक्त ने मानकी-मुंडा, ग्राम प्रधान एवं मुखियों संग की बैठक
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरSat, 27 Jul 2019 01:58 AM
ऐप पर पढ़ें

उपायुक्त ए दोड्डे ने शुक्रवार को कुकडू प्रखंड कार्यालय में मानकी-मुंडा, मुखिया एवं ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने सभी से आपसी समन्वय स्थापित कर गांव के सर्वागीण विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। गांव के स्कूलों में शौचालयों निर्माण में सहायता करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मुखियों द्वारा प्राप्त जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा आवेदन जमा करने की बात कही। विधवा पेंशन व अन्य पेंशन न छूटे इसके लिए पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। उपायुक्त ने छात्रवृत्ति, साइकिल एवं सुकन्या योजना का लाभ से सबंधित जानकारी ली। बैठक में एडीसी एम अंसारी, बीडीओ गिरिजा शंकर महतो समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें