Adityapur News: योजनाओं का रुपया किसी बाधा के सीधे लाभुक को मिले : बीडीओ

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

Adityapur News: चांडिल में नीमडीह प्रखंड कार्यालय में आयोजित प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में बीडीओ कुमार एस अभिनव ने कहा कि सरकार की लाभकारी योजनाओं की राशि का पुराने लोन के लिए काटना गलत है। उन्होंने बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि केसीसी के आवेदनों का निस्तारण 15 दिनों में करें ताकि किसानों को समय पर मदद मिले।

Adityapur News: योजनाओं का रुपया किसी बाधा के सीधे लाभुक को मिले : बीडीओ

Adityapur News: चांडिल। नीमडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को बीडीओ कुमार एस अभिनव और एलडीएम वरुण चौधरी की संयुक्त अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक हुई। बीडीओ ने बैंक प्रबंधकों को कहा कि किसी लाभुक के खाते में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था व अन्य पेंशन आदि की राशि आती है तो बैंक उसे किसी भी पुराने लोन या होल्ड के नाम पर नहीं काट सकते। उन्होंने एलडीएम और शाखा प्रबंधकों से कहा कि गरीब कल्याण की राशि पर रोक लगाना नियमों के विरुद्ध है। जनहित की इन योजनाओं का रुपया बिना किसी बाधा के सीधे लाभुकों को मिलना चाहिए।

बैठक में बीडीओ ने निर्देश दिया कि केसीसी के जितने भी आवेदन बैंक में आते हैं, उनका निस्तारण हर हाल में 15 दिनों के भीतर करें।बैंकों में केसीसी का कोई भी मामला लंबित नहीं रहना चाहिए। किसानों को समय पर आर्थिक मदद मिल सके। बीडीओ एवं एलडीएम ने सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ प्रखंड के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।