मृत्युंजय बने ईचागढ़ साउंड सिस्टम संचालक एसोसिएशन के अध्यक्ष

Apr 05, 2026 01:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share

चांडिल में ईचागढ़ विधानसभा साउंड सिस्टम संचालक एसोसिएशन की बैठक हुई। इस बैठक में मृत्युंजय दा को अध्यक्ष चुना गया। संचालकों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि गाइड लाइन के तहत उन्हें परेशान किया जा रहा है, जिससे उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है और परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो रहा है।

मृत्युंजय बने ईचागढ़ साउंड सिस्टम संचालक एसोसिएशन के अध्यक्ष

चांडिल। ईचागढ़ विधानसभा साउंड सिस्टम संचालक एसोसिएशन की एक बैठक चांडिल के बाबू बगान में मृत्युंजय उर्फ बापी दा की अध्यक्षता में हुई। शनिवार को हुई बैठक के दौरान ईचागढ़ विधानसभा साउंड सिस्टम संचालक एसोसिएशन का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से मृत्युंजय दा को अध्यक्ष, सार्थकी कुम्हार को उपाध्यक्ष, दाराय बूरू हांसदा को सचिव, भवतरण महतो को संयुक्त सचिव, शंभू रविदास को कोषाध्यक्ष, शुकदेव महतो एवं अतुल महतो को संयुक्त कोषाध्यक्ष एवं इंद्रजीत दास को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। बैठक में ईचागढ़ विधानसभा के करीब 90 साउंड सिस्टम संचालक मौजूद थे। संचालकों ने कहा कि गाइड लाइन का हवाला देकर प्रशासन साउंड सिस्टम संचालकों को परेशान करती है।

इससे उनका व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। उनके परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो रहा है। इसपर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।