ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरआपसी विवाद में पति ने की दूसरी पत्नी की हत्या

आपसी विवाद में पति ने की दूसरी पत्नी की हत्या

चांडिल थाना क्षेत्र के कांडरबेड़ा में पति लखाई मुर्मू ने अपनी दुसरी पत्नी 40 वर्षीय थोपी मुर्मू को पीटकर उसकी हत्या कर...

आपसी विवाद में पति ने की दूसरी पत्नी की हत्या
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरFri, 07 Sep 2018 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा में पति ने अपनी दूसरी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी पति लखाई मुर्मू फरार हो गया। इधर, गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और जांच शुरू की। मृतक महिला का नाम थोपी मुर्मू था।

पति-पत्नी से नहीं थी कोई संतान:मृतक थोपी मुर्मू अपने पति लखाई मुर्मू की दूसरी पत्नी थी। दोनों से कोई संतान नहीं थी। लखाई मुर्मू की पहली पत्नी भी कांदरबेड़ा में रहती है, लेकिन मृतक थोपी मुर्मू के पहले पति ने उसे छोड़ दिया था। थोपी मुर्मू अपने पति लखाई मुर्मू के साथ बुधवार रात कपाली से अपने घर कांदरबेड़ा लौटी थी। सुबह उसका शव घर में पड़ा था। उसके नाक और कान से रक्त बह रहा था और हाथ की चूड़ी टूटकर बिखरी पड़ी था। वहीं, देर रात तक पति लखाई मुर्मू अपने घर से फरार था। मृतका के भतीजा अजय टुडू के बयान पर लखाई मुर्मू के खिलाफ थाना में मामला दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें