ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरचलंत लोक अदालत में आए सौ मामले

चलंत लोक अदालत में आए सौ मामले

चलंत लोक अदालत में आए सौ मामलेगम्हरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक जागरुकता शिविर सह चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सौ से अधिक जरुरतमंदों ने...

चलंत लोक अदालत में आए सौ मामले
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरMon, 05 Nov 2018 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक जागरूकता शिविर सह चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सौ से अधिक जरूरतमंदों ने लाभ उठाया। सामुदायिक सभागर में पंचायतों के मुखिया समेत ग्रामीणों की उपस्थिति में शिविर का उद्घाटन किया गया।

सरायकेला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह सिविल जज कुलदीप सिंह ने चलंत लोक अदालत की जानकारी दी। कहा, समाज के गरीब एवं असहाय लोगों को सुलभ न्याय दिलाने का यह सफल माध्यम है। छोटे-मोटे मामलों का निबटारा तत्काल हो जाने से जरूरतमंदों को न्याय के लिए भटकना नहीं पड़ता है। इस अवसर पर कालाझरी देवी, श्रीमती देवी, सकरो मांझी, रविन्द्र महतो, पार्वती हो, मेघलाल महतो, सोफी महतो समेत काफी संख्या में लोगों ने वृद्धावस्था पेंशन से लेकर कई मामले को अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया। अदालत की ओर से संबंधित विभाग को अविलंब निबटारे का आदेश दिया गया। इस अवसर पर एडवोकेट एसडी झा, एलइओ विमोला तिर्की, मुकेश कुमार मिश्र समेत काफी संख्या में पीएलवी सदस्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें