चित्रांश परिवार ने अबीर गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामना
गम्हरिया। चित्रगुप्त महासमिति गम्हरिया की ओर से बड़ा गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

गम्हरिया, संवाददाता। चित्रगुप्त महासमिति गम्हरिया की ओर से बड़ा गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष केएम श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर दोपहर में शिव चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय शिव शिष्यों की ओर से कथा और शिव भजनों की प्रस्तुति की गई। संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। मौके पर उपस्थित चित्रांश समाज के लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर बधाई दी। इस मौके पर वार्ड चार के नव निर्वाचित पार्षद शुभम पाण्डेय का चित्रगुप्त महासमिति की ओर से पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इसके
आयोजन में समिति के महामंत्री संजय कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष अभय लाभ, सह कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार कर्ण, प्रभाष चंद्र श्रीवास्तव, अमित कुमार वर्मा, महेश श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, सुभाषचंद्र दास, महिला कमेटी की रागिनी सहाय, मधु वर्मा, साधना श्रीवास्तव, अनिता देवी, ललिता देवी, ज्योति माला समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा। इस मौके पर कांड्रा, गम्हरिया व आदित्यपुर के काफी संख्या में चित्रांश समाज की महिलाएं, पुरुष व बच्चे उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


