सड़क दुर्घटना में झामुमो जिला प्रवक्ता बाल-बाल बचे
चांडिल में टाटा-रांची हाइवे पर पाटा टोल के पास एक हाइवा ने ऑल्टो कार को टक्कर मारी। झामुमो जिला प्रवक्ता नितेश वर्मा और उनके भतीजे ने बाल-बाल बचते हुए हल्की चोटें पाई। दुर्घटना के समय वे जमशेदपुर से चांडिल बाजार लौट रहे थे। नितेश ने हाइवा चालक को पुलिस के हवाले किया।

चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे स्थित पाटा टोल के पास हाइवा ने ऑल्टो कार को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे ऑल्टो कार में सवार झामुमो जिला प्रवक्ता नितेश वर्मा एवं उनके भतीजा बाल-बाल बच गए। घटना गुरुवार की देर शाम करीब साढ़े 6 बजे की है। जानकारी के मुताबिक नितेश वर्मा भतीजा के साथ जमशेदपुर से कार से वापस घर चांडिल बाजार लौट रहे थे। इसी दौरान पाटा टोल के पास विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ने कार को धक्का मार दिया। घटना में नितेश वर्मा एवं उनके भतीजे को हल्की चोट लगी है। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गया है।
नितेश वर्मा ने हाइवा को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


