Adityapur News: चांडिल डैम का जलस्तर 180.25 मीटर पर, खुले हुए सभी 13 फाटक का दायरा बढ़ा

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

Adityapur News: चांडिल में लगातार बारिश के कारण डैम का जलस्तर 180.25 मीटर पर पहुंच गया है। सभी 13 फाटक खोले गए हैं और 1700 क्यूमेक पानी स्वर्णरेखा नदी में छोड़ा जा रहा है। पुल पर सुरक्षा के लिए होमगार्ड तैनात किए गए हैं। कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

चांडिल डैम का जलस्तर 180.25 मीटर पर, खुले हुए सभी 13 फाटक का दायरा बढ़ा
चांडिल डैम का जलस्तर 180.25 मीटर पर, खुले हुए सभी 13 फाटक का दायरा बढ़ा

Adityapur News: चांडिल। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बुधवार को चांडिल डैम का जलस्तर बढ़कर 180.25 मीटर पर पहुंच गया। मंगलवार को चांडिल डैम का जलस्तर 180.21 मीटर पर था। जिसके बाद डैम के खुले हुए सभी 13 फाटक के दायरा को बढ़ा दिया गया। डैम से 1700 क्यूमेक पानी स्वर्णरेखा नदी में छोड़ा जा रहा था। इधर, फाटक का दायरा बढ़ाने के बाद स्वर्णरेखा नदी पूरे उफान पर आ गई तथा नदी के जलस्तर बढ़ने के बाद डैम पुल पर स्वर्णरेखा नदी का पानी पहुंच गया। जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से पुल के दोनों छोर पर होमगार्ड के जवान तैनात कर दिए गये।

डैम का जलस्तर बढ़ने के बाद ईचागढ़ के कई विस्थापित गांव के दहलीज पर डैम का पानी पहुंच गया। इसके अलावे स्वर्णरेखा नदी के तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़आदित्यपुरAdityapur News: चांडिल डैम का जलस्तर 180.25 मीटर पर, खुले हुए सभी 13 फाटक का दायरा बढ़ा