स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने की भाजपा नेता के घर फायरिंग.
आदित्यपुर के सालडीह बस्ती में मंगलवार सुबह तीन बदमाशों ने भाजपा नेता सपन दास के घर पर फायरिंग की। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसपी ने जांच टीम का गठन किया है।

आदित्यपुर। जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती में मंगलवार सुबह अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:55 बजे स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने भाजपा नेता एवं जन्माष्टमी पूजा कमेटी (अग्रदूत संघ) के अध्यक्ष सपन दास के घर पर तीन राउंड गोली चलाई। गनीमत रही कि गोलियां खिड़की के लोहे के ग्रिल में जा लगीं, जिससे घर के सदस्य सुरक्षित बच गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें हमलावर फिल्मी अंदाज में आते और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वारदात के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। तीनों हमलावर की पहचान राजू उर्फ टकला प्रेम और उसके सहयोगी चंदन के रूप में की गई है।बताया
जाता है कि 4 अप्रैल को भी इन लोगों द्वारा क्षेत्र में मारपीट और फायरिंग का प्रयास किया गया था, जहां से पुलिस ने खोखा बरामद किया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने एसडीपीओ के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।दहशत फैलाना चाह रहे बदमाशआदित्यपुर के सालडीह बस्ती बदमाशों का गढ़ रहा है। जिस जगह सपन दास का घर है। करीब 15 साल पहले यहीं कुख्यात नक्सली का इन्काउंटर किया गया था। इधर मामले की जांच कर रहे पुलिस को संदेह है कि ये लोग क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोली चालन की घटना को अंजाम दिया है। भाजपा नेता सपन दास का कहना है कि उससे किसी प्रकार की रंजिश भी नहीं है, बावजूद उनके घर के उपर फायरिंग करना समझ से परे है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर बदमाशों द्वारा क्षेत्र में दहशत फैलाने की नीयत से अंजाम दी हुई घटना मान रही है।वर्जन :घटना के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अपराधियों ने जिस प्रकार घटना को अंजाम दिया है। उनका उद्देश्य दहशत फैलाना है। किसी हाल में उन्हे बख्सा नहीं जाएगा। पुलिस की टीम छापेमारी शुरू कर दी है। - मुकेश कुमार लुणायत, एसपी सरायकेला।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


