Adityapur News: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश पूजा पंडाल का भूमि पूजन
Adityapur News: आदित्यपुर में श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा कमेटी ने गणेश पूजा के लिए पंडाल निर्माण का भूमि पूजन विधिपूर्वक किया। समारोह में आचार्य ने पूजा कर आयोजनों की सफलता की कामना की। इस साल विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसके लिए क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

Adityapur News: आदित्यपुर। रोड नंबर 32 स्थित रायडीह बस्ती मैदान में श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा कमेटी की ओर से आगामी गणेश पूजा के लिए पंडाल निर्माण को लेकर रविवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। आचार्य के द्वारा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। भूमि पूजन के साथ ही इस वर्ष आयोजित होने वाले भव्य गणेश चतुर्थी समारोह की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया। पूजा के दौरान गणपति बप्पा की आराधना कर आयोजन के सफल एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने की कामना की गई। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह का माहौल है। भूमि पूजन कार्यक्रम में श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा कमेटी के अध्यक्ष दीपक महतो सहित पूजा कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि पूजा को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


