
आदित्यपुर : कालीपूजा पंडाल निर्माण को लेकर भूमिपूजन
संक्षेप:
आदित्यपुर में श्री श्री सावर्जनिक काली पूजा कमिटी द्वारा शनिवार को विधि-विधान पूर्वक भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीर कुंवर सिंह मैदान में माता के काल्पनिक मंदिर स्वरूप पूजा पंडाल का निर्माण...
Oct 12, 2025 05:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
आदित्यपुर। आदित्यपुर-2, मार्ग संख्या 7, वीर कुंवर सिंह मैदान में श्री श्री सावर्जनिक काली पूजा कमिटी, विद्यार्थी संघ काली पूजा पंडाल निर्माण को लेकर शनिवार को विधि-विधान पूर्वक भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। यहां माता की काल्पनिक मंदिर स्वरूप पूजा पंडाल का निर्माण होगा। पंडाल का उद्घाटन 19 अक्टूबर को किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में मिलन, सूर्या, बंटी खां, सुरज, विवेक, रजत, गोविंदा, रोहन, दिव्यांशु, गंगा, मानू, अश्वनी कौशिक, जयनंदन, कार्तिक, मोहित, कृष्णा झा, छोटू, अरूण, बंटी, अभिलाष आदि मौजूद थे।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


