Grand Shri Krishna Rukmini Rath Yatra Celebrated in Adityapur with Devotees from Around the World श्रीकृष्ण रूक्मिणी की रथ यात्रा में विदेशी भक्त बने आकर्षण के केन्द्र, Adityapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsGrand Shri Krishna Rukmini Rath Yatra Celebrated in Adityapur with Devotees from Around the World

श्रीकृष्ण रूक्मिणी की रथ यात्रा में विदेशी भक्त बने आकर्षण के केन्द्र

आदित्यपुर में भारतीय कृष्ण भावानमृत संघ द्वारा श्रीकृष्ण रूक्मिणी रथयात्रा का आयोजन किया गया। यह रथयात्रा हरि मंदिर से शुरू होकर एस टाइप पार्क मैदान में संपन्न हुई। रथ खींचने के लिए भक्त उत्साहित थे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरSun, 31 Aug 2025 05:03 AM
share Share
Follow Us on
श्रीकृष्ण रूक्मिणी की रथ यात्रा में विदेशी भक्त बने आकर्षण के केन्द्र

आदित्यपुर। भारतीय कृष्ण भावानमृत संघ की ओर से शनिवार की शाम श्रीकृष्ण रूक्मिणी रथयात्रा निकाली गयी। यह रथयात्रा दोपहर तीन बजे आदित्यपुर के सालडीह हरि मंदिर से शुरू हो आशियाना होते हुए शेरेपंजाब चौक से वापस एस टाइप स्थित पार्क मैदान में संपन्न हुआ। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष भक्त शामिल हुए, जो भगवान श्री कृष्ण रुक्मिणी का रथ खींचने को आतुर दिखे। रथ यात्रा में शामिल लोगों ने राधे कृष्णा राधे श्याम के जयकारे लगाये, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। संध्या 7 बजे से एस टाइप पार्क में श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह समारोह का आयोजन किया गया।

रथ यात्रा में विदेशी धरती से आये भक्तों ने श्रीकृष्ण धुन का समां बांधा। यहां रसिया, जर्मनी, पाकिस्तान के इस्कॉन से जुड़े भक्त शामिल हुए। बता दें कि 31 सितंबर को राधा अष्टमी मनायी जायेगी। रथयात्रा का आयोजन नगर निगम के पूर्व उपमहापौर सह कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गयी। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राज्य के पूर्व सीएम मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, कांग्रेस महासचिव अजय सिंह, बबलु सिंह, मनोज सिंह, काली शर्मा, अमप्रीत सिंह काले आदि शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, बरजोराम हांसदा, उमेश प्रमाणिक, नीलपदमा विश्वास, कृष्णमुरारी झा, जामिनी दास, भोजो हरी, चंद्रावती महतो, भगतु महतो, सुभाष गोराई आदि का योगदान रहा। कार्य्रकम में मुख्य यजमान के रूप में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के चेयरमैन सुखदेव महतो उपस्थित थे। रविवार को सुबह भतन कीर्तन से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। राधा अष्टमी कार्यक्रम के दौध्रान अभिषेक, भोग आरती, और प्रसाद वितरण आदि किया जाएगा। इधर विदेशी भक्तों को देखने लोगो का हुजुम देखा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।