सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजनोत्सव सह विद्यापति स्मृति समारोह में जुटेंगे मैथिलभाषी
महाशिवरात्रि के अवसर पर मिथिला विकास मंच द्वारा छोटा गम्हरिया में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में महिला श्रद्धालुओं द्वारा देवघर से लाए गए मिट्टी और गंगाजल से शिवलिंग का निर्माण होगा। आचार्य पं. बद्री नारायण झा की अगुवाई में पूजा की जाएगी।
महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को मिथिला विकास मंच की ओर से छोटा गम्हरिया स्थित दूर्गापूजा मैदान में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजनोत्सव सह विद्यापति स्मृति समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। मंच की बैठक में यह निर्णय लिया गया। दुर्गापूजा मैदान में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष फुलकांत झा ने किया। बैठक में काफी संख्या में समाज के लोगों ने शिरकत किया। इस अवसर पर मंच के पदाधिकारी नवल नारायण चौधरी ने कहा कि महिला श्रद्धालूओं की ओर से देवघर से लाए गए मिट्टी व गंगाजल से सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जाएगा। तत्पश्चात् उन शिवलिंगों की मिथिला रीति-रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी।
आचार्य पं. बद्री नारायण झा के नेतृत्व में 11 पंडितों की ओर से पूजा अर्चना की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कवि कोकिल विद्यापति की पूजा अर्चना कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की व्यापक तैयारी की गई है। इसमें सरायकेला, चाईबासा एवं जमशेदपुर समेत आसपास के मैथिल भाषा भाषियों के उपस्थित होने की संभावना है। बैठक में विजय राय, दिलीप ठाकुर, बुलन पाठक, पिंटू सिंह आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




