केंद्रीय जाहेरथान में बाहा बोंगा पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Mar 03, 2026 12:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

गम्हरिया। खेरवाल सांवता जाहेरगार समिति के तत्वावधान में कालिकापुर के टायो गेट स्थित केंद्रीय जाहेरथान में बाहाबोंगा पर्व का भव्य आयोजन किया गया।

केंद्रीय जाहेरथान में बाहा बोंगा पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

गम्हरिया, संवाददाता। खेरवाल सांवता जाहेरगार समिति के तत्वावधान में कालिकापुर के टायो गेट स्थित केंद्रीय जाहेरथान में बाहाबोंगा पर्व का भव्य आयोजन किया गया। आदिवासी समुदाय की आस्था से जुड़े तीन दिवसीय इस महापर्व के दूसरे दिन नायके बाबा का आदिवासी रीति-रिवाज से स्वागत कर उसे पूजन स्थल तक लाया गया। इस दौरान पूजा-अर्चना के बाद बाहा नृत्य का आयोजन किया गया। नृत्य में काफी संख्या में युवतियां और महिलाएं शामिल हुईं। इस महापर्व में आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों समेत दर्जनों गांवों के मांझी बाबा ने पूजनोत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि देश परगना फकीर चंद्र टुडू ने कहा कि संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाना समाज का दायित्व है।

बाहा पर्व आस्था का प्रतीक है। समाज को एक सूत्र में बांधकर संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करती है। शिक्षाविद सह बीएचयू के प्रो. राजू सोरेन ने कहा कि इस समारोह के माध्यम से समाज को एकसूत्र में बांधने का मौका मिलता है। प्रकृति की पूजा कर हम सभी खुशहाली की कामना करते हैं। सोरेन ने लोगों को इस महापर्व की शुभकामना दी। कार्यक्रम में प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य रामदास टुडू ने बताया कि आदिवासियों की आस्था से जुड़ा यह तीन दिवसीय महापर्व का रविवार को सेंदरा के बाद समापन होगा। उन्होंने बताया कि इस महापर्व में प्रकृति की पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना करते हैं। उन्होंने बताया कि जाहेरथान में पूजा- अर्चना करने वालों में कोई भेदभाव नहीं होता है। ये थे उपस्थित कार्यक्रम में कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू, अध्यक्ष विराम मांझी, उपाध्यक्ष रामदास टुडू, सोखेन हेंब्रम, उदय मार्डी, सचिव भोमरा मांझी, ग्राम प्रधान कृष्णा बास्के, वैद्यनाथ टुडू, कोषाध्यक्ष गोमा हांसदा, सोना राम मार्डी, स्वपन हांसदा, शिवा हेंब्रम, संतोष हेंब्रम, हेमंत मार्डी, सावना सोरेन, गोमहा हांसदा, हरिदास टुडू, चुनाराम टुडू, कैलाश हांसदा, सोनाराम सोरेन, सुरेश हांसदा, विराम मुर्मू, विजय बास्के, खादु मार्डी समेत काफी संख्या में ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।