
जेवियर स्कूल में लेपर्ड हाउस बना चैंपियन
गम्हरिया में जेवियर स्कूल में कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का फाइनल राउंड आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया और मुख्य...
ग़म्हरिया।जेवियर स्कूल में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12वीं तक के बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का फाइनल राउंड आयोजित किया गया। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा छठी और सातवीं के बच्चों को सब जूनियर, आठवीं और नौवीं के बच्चों को जूनियर और कक्षा दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के बच्चों को सीनियर ग्रुप में विभाजित किया गया था। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सामान्य ज्ञान के प्रति जागरूकता और उनके बौद्धिक क्षमता को जांचना था, जिसमें विद्यालय के बच्चे अपने-अपने हाउस का प्रतिनिधित्व करके अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन एस.जे ने कहा कि हमें एकेडमिक पढ़ाई के साथ-साथ पूरे विश्व में होने वाली गतिविधियों की भी जानकारी रखनी चाहिए।

इसके लिए हम सबको प्रतिदिन समाचार पत्र और समाचार देखनी चाहिए और साथ में ही मासिक पत्रिका भी पढ़ते रहना चाहिए। जिससे हम अपनी सामान्य ज्ञान में वृद्धि कर सके। इस प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर कैटेगरी में लेपर्ड हाउस प्रथम स्थान पर रहा, वही सब जूनियर कैटेगरी में जैगुआर हाउस प्रथम और लेपर्ड हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। क्विज मास्टर की भूमिका में विद्यालय के शिक्षक प्रभात कुमार मिश्रा, प्रभाष चंद्र झा और शिक्षिका रेखा सिंह ने अपने वाचन शैली से इस प्रतियोगिता को और भी बेहतरीन एवं रोमांचक बना दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य सिस्टर निवेदिता,प्रशासक ब्रदर अमलराज,शिक्षक उज्जवल मुखर्जी समेत अन्य शिक्षक- शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


