ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरकोलाबिरा में सड़क दुर्घटना में गम्हरिया का युवक गंभीर

कोलाबिरा में सड़क दुर्घटना में गम्हरिया का युवक गंभीर

सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में गम्हरिया निवासी समीर महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे की है। समीर महतो सरायकेला में आयोजित चंपई कप क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलकर...

कोलाबिरा में सड़क दुर्घटना में गम्हरिया का युवक गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरMon, 17 Feb 2020 01:54 AM
ऐप पर पढ़ें

सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में गम्हरिया निवासी समीर महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे की है। समीर महतो सरायकेला में आयोजित चंपई कप क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलकर बाइक से गम्हरिया स्थित अपने घर आ रहा था। कोलाबिरा रेलवे भीतरी पुल में सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से उसकी सीधी टक्कर हो गयी।

इस घटना में गंभीर रूप से घायल समीर को पहले मेडिका, ब्रह्मानंद व टीएमएच ले गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज नहीं हो पाया। उसके बाद उसे रांची स्थित रिम्स ले जाया गया, वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। समीर मूलरूप से सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुढ़ाटांड़ पंचायत के लक्ष्मीपोशी का रहने वाला है, जो अपने माता-पिता साथ गम्हरिया में रहता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें