ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरशाही झरना के पास गजराजों ने डेरा जमाया

शाही झरना के पास गजराजों ने डेरा जमाया

जमशेदपुर से सटे पारडीह कालीमंदिर के पास देर शाम आठ की संख्या में दंतैल गजराजों ने दस्तक...

शाही झरना के पास गजराजों ने डेरा जमाया
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरMon, 12 Nov 2018 04:41 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर से सटे पारडीह कालीमंदिर के पास देर शाम आठ की संख्या में दंतैल गजराजों ने दस्तक दिया। शहर से सटे सीमा क्षेत्र में गजराजों के पहुंचने की खबर के बाद वन विभाग के निर्देश पर गयाराम महतो के नेतृत्व में हाथी रोधक दस्ता के सदस्य गजराजों को भगाने में लगी रही। इस दौरान गजराजों ने खेत में लगे धान की खड़ी फसल को चट किया तथा नुकसान भी पहुंचाया। रविवार की आधी रात तक गजराजों के झुंड आसनबनी के पास शाही झरना में डेरा जमाए हुए था। हाथी रोधक दस्ता के सदस्य गजराजों के झुंड को पास के पहाड़ी में भेजने के प्रयास में लगे हुए था। दस्ता के सदस्यों ने बताया कि झुंड में शामिल सभी गजराज दंतैल है। वनपाल राधारमण ठाकुर ने बताया कि सभी गजराजों के झुंड गम्हरिया से सटे बुरूडीह के जंगल से होकर चांडिल क्षेत्र में प्रवेश किया है। उधर, रविवार की अहले सुबह रोयाडीह गांव में झुंड से बिछड़े एक हाथी पहुंकर खेत में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें