ह्यूम पाइप ड्रेन सह पेबर्स ब्लॉक पथ निर्माण योजना का शिलान्यास

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-35 में 300 मिमी डायमीटर ह्यूम पाइप ड्रेन और पेबर्स ब्लॉक पथ निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया। मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने इस योजना का अनावरण किया। इसकी लागत लगभग 10.16 लाख रुपये है और इसका निर्माण निराला कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जाएगा।

ह्यूम पाइप ड्रेन सह पेबर्स ब्लॉक पथ निर्माण योजना का शिलान्यास

आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-35, सिटी टाउनशिप के पास 300 मिमी डायमीटर ह्यूम पाइप ड्रेन सह पेबर्स ब्लॉक पथ निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया। नगर निगम के मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह और स्थानीय पार्षद संगीता सामड ने शिलापट्ट का अनावरण किया। जल निकासी व्यवस्था में सुधार और सुगम रास्ता की सुविधा देने के उद्देश्य से इस योजना को धरातल पर लाने की पहल की गई। इसका निर्माण कार्य निराला कंस्ट्रक्शन की ओर से किया जा रहा है। जिसकी कुल लागत लगभग 10.16 लाख रुपये है। मौके पर रितेश, बिट्टू पड़िया, मार्शल गोप, लाल बाबू सरदार समेत कई लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।