पागा सरदार बने भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के जिलाध्यक्ष
गम्हरिया प्रखंड की बीरबांस पंचायत में भारतीय आदिवासी भूमिज समाज की जिला और प्रखंड कमेटी का गठन हुआ। पागा सरदार को जिलाध्यक्ष बनाया गया। अन्य पदों पर ललित किशन, विक्रम, अनिल, रमेश, और फुलमनी सरदार को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में भूमिज समाज के कई सदस्य उपस्थित थे।

गम्हरिया, संवाददाता। गम्हरिया प्रखंड की बीरबांस पंचायत के चाडरी पाट निश्चिंतपुर में भारतीय आदिवासी भूमिज समाज की जिला व प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में पागा सरदार को जिलाध्यक्ष बनाया गया। ललित किशन सिंह सरदार, विक्रम सिंह सरदार को उपाध्यक्ष, अनिल सरदार सचिव, रमेश सरदार, विशंभर सिंह को संयुक्त सचिव, फुलमनी सिंह सरदार को कोषाध्यक्ष तथा फागू सरदार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। वहीं, गम्हरिया प्रखंड कमेटी में काली चरण सिंह सरदार को अध्यक्ष, बलराम सिंह सरदार, शंभू सिंह सरदार को उपाध्यक्ष, तारा सिंह सरदार को सचिव, करण सिंह सरदार, श्यामा देवी को संयुक्त सचिव, रीना सरदार को सह कोषाध्यक्ष, अजीत सरदार को अंकेक्षक बनाया गया।
इनके अलावा प्रतिमा देवी, जगबंधु सरदार, सुखलाल सरदार, ठाकुर सिंह सरदार, दीपक सिंह सरदार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी युधिष्ठिर सरदार, लालू सिंह सरदार, मानिक सरदार, जय सिंह सरदार, जलधर सरदार, सरदार, पवन सिंह सरदार, मंगल सरदार, विष्णुसिंह सरदार समेत काफी संख्या में भूमिज समाज के सदस्य आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


