Adityapur News: खरकई नदी उफान पर, आदित्यपुर में दो सौ मकानों में घुसा पानी
Adityapur News: आदित्यपुर में खरकई नदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाके बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। करीब 200 मकानों में पानी प्रवेश कर चुका है। एसडीओ अभिनव प्रकाश और मेयर संजय सरदार ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए राहत शिविरों में शिफ्ट होने का आग्रह किया है।

Adityapur News: आदित्यपुर। खरकई नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद आदित्यपुर के तटीय इलाके बाढ़ की चपेट में आ चुका है। देर शाम तक बाबा आश्रम, बनतानगर, रायडीह बस्ती, भाटिया मिलाकर करीब 2 सौ मकानों में पानी प्रवेश कर चुका है। खरकई खतरे के निशान से सात मीटर ऊपर बह रही है। इधर देर शाम एसडीओ अभिनव प्रकाश ने मेयर संजय सरदार के साथ वार्ड संख्या 11 और 13 के प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभावित लोगो को मकान खाली कर नगर निगम के चिह्नित शिविरों में शिफ्ट होने को लेकर उद्घघोषणा की गई। खरकई के जलस्तर में प्रति घंटा 0.2 मीटर की बढ़ोतरी हो रही है। राहत शिविर में शिफ्ट होने का आग्रह
प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण
एसडीओ और मेयर ने भाटिया बस्ती समेत अन्य प्रभावित इलाकों के बस्तियों के लोगों राहत शिविरों में जाने की अपील की। नगर निगम के जेई व अन्य अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है।
बाढ़ प्रभावित बस्तियाँ
राममड़ैया जलमग्न, नेताजी सुभाष पार्क में शिफ्ट हुए बस्ती के लोग
राममड़ैया बस्ती में बारिश का पानी घुसने के बाद डिप्टी मेयर व स्थानीय पार्षद अंकुर सिंह कैंप किये हुए है। प्रभात पार्क में बस्ती के लोगो के लिए भोजन का प्रबंध किया गया है। साथ ही बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए वॉलेंटियर्स भी तैनात कर दिया गया है।
राहत कार्य
बाबाआश्रम, बनतानगर के सौ घर डूबे
बाबा आश्रम, बनतानगर के करीब सौ मकान बारिश के पानी में डूब गये हैं। नगर निगम वार्ड संख्या 17, 18, 33 और 34 के सामुदायिक भवनों, स्कूलों और सार्वजनिक सरकारी भवनों को राहत शिविर बनाकर उसमें लोगो को शिफ्ट होने को लेकर आग्रह कर रही है।
आपात स्थिति की तैयारी
कोट
देर शाम निरीक्षण किया गया है। बारिश का पानी अगर बढ़ता है तो खतरा हो सकता है। बारिश नहीं होने पर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन राहत शिविर को लोगो के लिए खोल दिया गया है। इसके अलावे निचले इलाकों में अधिकारियों की तैनाती कर दी गयी है
- अभिनव प्रकाश, एसडीओ, सरायकेला।


