एक्सआईटीई कालेज में पांच दिवसीय ओरिएंशन कार्यक्रम

Sep 07, 2023 02:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

एक्सआईटीई कॉलेज के नए बैच के छात्र-छात्राओं के बीच पांच दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामयिक गतिविधियां और मनोरंजन पर आधारित...

एक्सआईटीई कालेज में पांच दिवसीय ओरिएंशन कार्यक्रम

गम्हरिया। एक्सआईटीई कॉलेज के नए बैच के छात्र-छात्राओं के बीच पांच दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामयिक गतिविधियां और मनोरंजन पर आधारित कार्यक्रम से बच्चे काफी प्रभावित हुए। परंपरा के अनुसार पहले दिन की शुरुआत दीप जलाकर किया गया। उप-प्रिंसिपल डॉ. (फादर) मुक्ति क्लेरेंस, एस.जे. ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद छात्र छात्राओं ने अपना परिचय दिया। इस अवसर पर जीवन संस्था के सदस्यों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर एक इंटरैक्टिव और सराहनीय सत्र का आयोज किया गया। प्रसिद्ध वक्ता एंथोनी कैस्टलटन द्वारा रोचक प्रसंग से अवगत कराया गया। इस अवसर पर प्रो. अमित चतुर्वेदी द्वारा 'मूल्य आधारित विचार और कार्य' को जनकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर संचिता घोष चौधरी और प्रोफेसर अकिंचन का अहम योगदान रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।