आदित्यपुर : निगम के डंप कचरे के ढेर में लगी आग, अफरा तफरी

Feb 16, 2026 02:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share

आदित्यपुर में नगर निगम द्वारा कचरे के डंप में रविवार को आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा कचरे में बार-बार आग लगाई जाती है, जिससे निवासियों को परेशानी होती है। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया, और लोग जांच की मांग कर रहे हैं।

आदित्यपुर : निगम के डंप कचरे के ढेर में लगी आग, अफरा तफरी

आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्कल ऑटो के सामने खाली भूखंड पर नगर निगम द्वारा डंप किए गए कचरे में रविवार को आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। आसमान में काले धुएं का गुबार देख आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने सफाई का टेंडर देते समय कचरा डंपिंग के लिए उक्त स्थल का उपयोग ठेकेदार के माध्यम से किया है। ठेकेदार के कर्मियों द्वारा अक्सर कचरे में आग लगा दी जाती है, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों को परेशानी उठानी पड़ती है।

रविवार को लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय निवासियों ने इसकी जांच की मांग करते हुए कचरा डंपिंग की व्यवस्था अन्यत्र करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।