ईचागढ़ : खलिहान में लगी आग
Mar 01, 2026 02:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
चांडिल के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बासाहातु टोला रोगली गांव में शनिवार को बुधु सिंह मुंडा के घर के पास खलिहान में आग लग गई। ग्रामीणों ने पंप सेट का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास किया और आसपास के घरों को बचा लिया। इस घटना में लगभग 50,000 रुपये का नुकसान हुआ।

चांडिल। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बासाहातु टोला रोगली गांव में शनिवार की दोपहर करीब 02 बजे बुधु सिंह मुंडा के घर के पास स्थित खलिहान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा पुआल की ढेरी को चपेट में ले लिया और आग की लपटें आसमान को छूने लगी। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए पंप सेट लगाकर और पानी ढोकर आग को बुझाने का प्रयास किया। जिससे आसपास के घरों तक आग फैलने से रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस अगलगी की घटना में करीब 50 हजार रुपये नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



