Adityapur News: बंद घर में लगी आग, लाखों की सामान जलकर राख; उपद्रवियों पर आगजनी का आरोप

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के साईं नगर रोड नंबर-5 स्थित एक बंद घर में मंगलवार को आग लगने से फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े सहित अधिकांश घरे

बंद घर में लगी आग, लाखों की सामान जलकर राख; उपद्रवियों पर आगजनी का आरोप

Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के साईं नगर रोड नंबर-5 स्थित एक बंद घर में मंगलवार को आग लगने से फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े सहित अधिकांश घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय घर के मालिक महादेव कुमार परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। स्थानीय लोगों ने घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। आग पर काबू पाने तक घर का अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था। लौटने पर महादेव कुमार ने अज्ञात लोगों पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्षों की मेहनत से जुटाया गया सामान कुछ ही देर में नष्ट हो गया।

हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पीड़ित परिवार ने जल्द शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।