नीमडीह में ट्रेलर के धक्के से साइकिल सवार की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

चांडिल अनुमंडल में एक दुखद सड़क दुर्घटना में 45 वर्षीय कालीचरण गोप की ट्रेलर से टक्कर में मौत हो गई। वह पीडीएस दुकान से राशन लेकर लौट रहे थे। घटना के समय आरपीएफ ने ट्रेलर चालक को पकड़ लिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

नीमडीह में ट्रेलर के धक्के से साइकिल सवार की मौत

चांडिल। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नीमडीह थाना क्षेत्र के पितकी रेल फाटक के समीप ट्रेलर ने साइकिल को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे साइकिल सवार कालीचरण गोप उर्फ कालिया गोप (45) की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की है। मृतक नीमडीह के चिंगड़ीडीह गांव के रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक कालिया गोप पीडीएस दुकान से राशन लेकर वापस घर लौट रहा था। पितकी के पास ट्रेलर ने साइकिल सवार को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के वक्त पितकी रेल फाटक पर तैनात आरपीएफ के जवान ने ट्रेलर और उसके चालक को पकड़ लिया।

चालक को नीमडीह पुलिस के हवाले कर दिया। चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, घायल कालिया गोप को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम भेज दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक कालिया गोप घर का एक मात्र कमाने वाला था। बता दें कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में 2026 में अबतक विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में 45 लोगों की मौत हो चुकी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।