चौका: बोलेरो और कार के बीच टक्कर में एक युवक की मौत, सात घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share

चांडिल के टाटा-रांची हाइवे पर बोलेरो और कार के बीच सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को चांडिल सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

चौका: बोलेरो और कार के बीच टक्कर में एक युवक की मौत, सात घायल

चांडिल। टाटा-रांची हाइवे(एनएच-33) पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौका थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे स्थित दुबराजपुर के पास बोलेरो और कार के बीच सीधी टक्कर हो गई। जिसके कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बोलेरो और कार में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए चांडिल सीएचसी में भर्ती किया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए एमजीएम भेज दिया गया। एमजीएम भेज दिया गया। थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक कार जमशेदपुर का तथा बोलेरो तिरूलडीह के चौड़ा का बताया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।