व्यवसाय के लिए उभरती चुनौतियों पर सेमिनार का आयोजन
गम्हरिया के एक्सआईटीई कॉलेज में व्यवसाय के लिए उभरती चुनौतियों पर सेमिनार आयोजित किया गया। प्राचार्य फादर (डॉ.) ईए फ्रांसिस ने सेमिनार का उद्घाटन किया और छात्रों को अनुसंधान के महत्व पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। विभाग के प्रमुख डॉ. अमित चतुर्वेदी ने छात्रों को व्यावसायिक जगत की जानकारी देने के उद्देश्य की बात की।

गम्हरिया। एक्सआईटीई कॉलेज में व्यवसाय के लिए उभरती चुनौतियां, विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया। सेमिनार का उद्घाटन प्राचार्य, फादर (डॉ.) ईए फ्रांसिस ने किया। उन्होंने आज के इस प्रतिस्पर्धा के दौर में अनुसंधान (रिसर्च) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए व्यवसाय के मुख्य बिंदुओं पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को अनुसंधान कार्य करने और अपने निजी जीवन को और अधिक सार्थक बनाने की सलाह दी। विभाग के प्रमुख, डॉ. अमित चतुर्वेदी ने स्वागत भाषण दिया। बताया कि इस सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को व्यावसायिक जगत की गतिशीलता और बारीकियों से अवगत कराना है।
उन्होंने सेमिनार के लिए अनुसंधान कार्य तैयार करने में छात्रों को कुशल मार्गदर्शन देने के लिए प्रोफेसरों के प्रति भी आभार व्यक्त किया। प्रो. निशित सिंह ने छात्रों के करियर की संभावनाओं में इसके महत्व पर जोर दिया। व्यवसाय प्रशासन विभाग की प्रो.अंजलि झा ने छात्रों को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बीबीए सेमेस्टर- 4 की छात्रा उमा मुर्मू ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन हरप्रीत कौर ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


