ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरनीमडीह में हाथी ने तोड़े तीन घर, एक घायल

नीमडीह में हाथी ने तोड़े तीन घर, एक घायल

नीमडीह के पाड़कीडीह में शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे एक जंगली हाथी ने उत्पात मचाते हुए तीन घरों को तोड़ दिया, जबकि घर की दीवार ढहने से गैंड़ा मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो...

नीमडीह में हाथी ने तोड़े तीन घर, एक घायल
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरSun, 18 Mar 2018 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

नीमडीह के पाड़कीडीह में शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे एक जंगली हाथी ने उत्पात मचाते हुए तीन घरों को तोड़ दिया, जबकि घर की दीवार ढहने से गैंड़ा मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रघुनाथपुर सीएचसी में भर्ती किया गया। करीब 15 दिनों के बाद बंगाल से लौटे हाथी ने नीमडीह में प्रवेश करते ही उत्पात मचाना शुरू कर दिया। हाथी ने गैंड़ा मुर्मू, बुधराम मांझी एवं कारू मांझी के घर को तोड़ दिया तथा घर में रखे अनाज को गटक गया। हाथी ने श्रीकांत हेम्ब्रम के घर के दरवाजे को भी काफी नुकसान पहुंचाया। देर शाम तक हाथी ने नीमडीह क्षेत्र में ही डेरा जमाये हुए था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें