विद्युत शिविर का आयोजन आज

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

गम्हरिया में झारखंड बिजली वितरण निगम द्वारा एक विद्युत शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर छोटा गम्हरिया के दुर्गा पूजा मैदान स्थित सामुदायिक भवन में होगा, जहाँ उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा, 30 को सतबहिनी के बासंती मंदिर में भी शिविर लगाया जाएगा।

विद्युत शिविर का आयोजन आज

गम्हरिया। ​झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से बुधवार को छोटा गम्हरिया के दुर्गा पूजा मैदान स्थित सामुदायिक भवन में बुधवार को विद्युत शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। विद्युत सहायक अभियंता सुभाष कुमार ने बताया कि इसमें बिजली कनेक्शन का अकाउंट, मोबाइल नंबर का अपडेट, मीटर नंबर की जानकारी, बिजली बिल के ऑनलाइन भुगतान की जानकारी समेत अन्य समस्याओं का निदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 को सतबहिनी के बासंती मंदिर में शिविर लगाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।