निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप ने बीएलओ के वेतन ओर रोक

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

गम्हरिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने बीएलओ रेणुका महतो का वेतन रोकने एवं विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सहायक अध्यापिका को मतदान केन्द्र पर पदभार ग्रहण नहीं करने के कारण यह कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन ने इस लापरवाही को गंभीरता से लिया है।

निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप ने बीएलओ के वेतन ओर रोक

गम्हरिया।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बीएलओ रेणुका महतो का वेतन रोकने एवं विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है। बताया गया कि रेणुका महतो उत्तमडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सहायक अध्यापिका है। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी की ओर गंभीरता से लिया गया था。

निर्वाचन कार्य में लापरवाही

उनकी ओर से डीसी को लिखे पत्र के आलोक में यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में बताया गया कि सहायक अध्यापिका श्रीमती रेणुका महतो को उमवि उत्तमडीह के मतदान केन्द्र संख्या 164 का बीएलओ प्रतिनियुक्त किया गया था। किंतु रेणुका महतो के द्वारा पदभार ग्रहण नहीं किया गया। प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के माध्यम से उन्हें पदभा ग्रहण करने हेतु पत्र निर्गत कर निर्देशित किया गया। किंतु इसके बावजूद उनके द्वारा पदभार नहीं ग्रहण किया गया और न ही पदभार ग्रहण नहीं करने का कारण बताया गया। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में इस तरह की लापरवाही को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में डीसी ने जिला शिक्षा अधीक्षक को सहायक अध्यापिका रेणुका महतो से शोकॉज कर स्पष्ट मंतव्य के साथ भेजने का निर्देश दिया है। इस मामले में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने तक उनके वेतन निकासी पर रोक लगायी गयी है।

सामान्य प्रश्न

रेणुका महतो का वेतन क्यों रोका गया?
रेणुका महतो का वेतन निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के कारण रोका गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।