Adityapur News: चौका के रियाड़दा में घर ढहने से वृद्ध महिला की मौत
हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Adityapur News: चांडिल के रियाडा गांव में भारी बारिश के कारण एक मिट्टी का घर ढह गया, जिसमें 76 वर्षीय राजियामा देवी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ग्रामीणों ने मृतका के परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

Adityapur News: चांडिल। लगातार हो रही बारिश के कारण चौका थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव रियाड़दा में शनिवार की शाम एक मिट्टी का घर ढह गया। जिसके मलबे में दबकर वृद्ध महिला राजियामा देवी (76 वर्ष) की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस रियाड़दा गांव पहुंची तथा मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के घर वालों को आपदा राहत के तहत मुआवजा देने की मांग की।थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि वृद्ध महिला के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसके परिजन को सौंप दिया गया।


